🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने तीन व्यक्तियों पर मारपीट और लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों हरचंद, रामेश्वरलाल और मुनीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, सुबह के समय आरोपी उसके घर पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसके शरीर पर हाथ डाला और उसकी लज्जा भंग की। घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक चिकित्सीय जांच और घटना स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। साथ ही, आरोपियों की तलाश जारी है।















