Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में ED की सख्त कार्रवाई, चंदे के दुरुपयोग में ट्रस्ट अध्यक्ष गिरफ्तार…
Image

बीकानेर में ED की सख्त कार्रवाई, चंदे के दुरुपयोग में ट्रस्ट अध्यक्ष गिरफ्तार…

ED Arrest Bikaner News

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सादिक खान को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को हुई गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उन्हें विशेष पीएमएलए कोर्ट, जयपुर में पेश किया गया, जहां से अदालत ने ईडी को 3 दिन की कस्टडी प्रदान की है।

17 सितंबर को सादिक खान के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पता चला कि—

ट्रस्ट के नाम पर मस्जिद के लिए चंदा एकत्र किया जाता था। यह चंदा अधिकतर नकद में लिया जाता था और इसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था। इन्हीं पैसों का उपयोग आरोपी ने विदेशी दौरों और निजी खर्चों के लिए किया। ईडी का कहना है कि नकद चंदा ही सादिक खान की संदिग्ध कमाई का मुख्य स्रोत था, जिसे वह गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल करता था।

PMMLA 2002 के तहत की गई गिरफ्तारी के बाद अब ईडी आरोपी से चंदे की वास्तविक रकम, फंड ट्रेल और संभावित विदेशी कनेक्शनों की जांच करेगी। रिमांड अवधि 6 दिसंबर 2025 तक रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *