Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में नशे पर करारा प्रहार, पुलिस ने दो युवकों से एमडी ड्रग पकड़ी…
Image

बीकानेर में नशे पर करारा प्रहार, पुलिस ने दो युवकों से एमडी ड्रग पकड़ी…

Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जेएनवीसी थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर की रात करीब 9 बजे पुलिस टीम ने 80 फीट रोड क्षेत्र में दबिश देकर दो अलग-अलग युवकों से कुल 2.70 ग्राम एमडी (मेथ) ड्रग जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि, पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। जेएनवीसी थाना पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम विशेष रूप से उन इलाकों पर निगरानी बढ़ा रही है, जहां नशे का नेटवर्क सक्रिय रहने की आशंका रहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *