⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के लूणकरणसर के कांकड़वाला क्षेत्र से मारपीट और तोड़फोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी गोपालराम पुत्र सुरजाराम ने लूणकरणसर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव के तीन सगे भाई हिरालाल, ओमप्रकाश और भगवानाराम पुत्र रामस्वरूप ने एकराय होकर उसकी कृषि भूमि पर अनाधिकृत प्रवेश किया और उसके साथ मारपीट की।
घटना 7 बीएचएम रोही कांकड़वाला की बताई जा रही है, जहां आरोपियों ने न सिर्फ किसान को चोट पहुंचाई, बल्कि खेत में पड़ी पट्टियों को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















