⚪ Rajasthan Crime News
नागौर के डीडवाना-कुचामन में पत्नी द्वारा प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की मास्टरमाइंड खुद पत्नी थी, जिसने नागपुर (महाराष्ट्र) से वाई-फाई कॉलिंग पर पूरी योजना तैयार की थी। पति लव अफेयर में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने प्रेमी को D-Mart से चाकू खरीदने की सलाह दी।
पुलिस के अनुसार प्रेमी ने वहीं से चाकू खरीदा और बीच रास्ते मौका देखकर सुरेंद्र उर्फ सुरेश दादरवाल का गला काट दिया। हत्या के बाद पत्नी तुरंत नागपुर से फ्लाइट पकड़कर जयपुर पहुंची और फिर 7 साल बाद पहली बार पति के पैतृक गांव ईटावालाखा (गच्छीपुरा) में शोकसभा में पहुंचकर खूब रोती रही, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
गच्छीपुरा CI महावीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम तीनों—पत्नी रेखा, प्रेमी राजूराम और साथी जीवनराम—को गिरफ्तार किया गया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों की पैदल परेड भी निकाली, जिसमें तीनों लंगड़ाते हुए चलते नजर आए, जो पूरे बाजार में चर्चा का विषय बना रहा।



















