Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रहस्यमयी ढंग से लापता हुई युवती, अज्ञात युवक पर शक…
Image

बीकानेर: रहस्यमयी ढंग से लापता हुई युवती, अज्ञात युवक पर शक…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र से युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

परिजनों के अनुसार, 7 दिसंबर को युवती अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक घर के आसपास और पड़ोसियों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परेशान पिता ने पांचू पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भागीरथराम को सौंपी है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों, मोबाइल लोकेशन और युवती के सम्पर्क में आने वाले लोगों के आधार पर मामले की दिशा तलाश कर रही है। फिलहाल युवती की तलाश जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *