Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: इलाज के लिए जा रहे युवक के 50 हजार रुपए पार, मरीज के इलाज पर संकट…
Image

बीकानेर: इलाज के लिए जा रहे युवक के 50 हजार रुपए पार, मरीज के इलाज पर संकट…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाज के लिए पैसे लेकर जा रहे ग्रामीण की जेब से अज्ञात चोर हजारों रुपए चोरी कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार धीरदेसर पुरोहितान निवासी बजरंग राम भूकर अपने ताऊ के बेटे दुर्गाराम के लिए 50 हजार रुपए लेकर बीकानेर के निजी अस्पताल जा रहा था। दुर्गाराम को अचानक हार्ट संबंधी तकलीफ होने पर ICU में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तुरंत रुपए मंगवाने को कहा था।

परिवार की इस जल्दबाजी और चिंता के बीच बजरंग राम बस में सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ की ओर रवाना हुआ, लेकिन बस में भारी भीड़ थी और वह पूरे रास्ते खड़े-खड़े ही सफर करता रहा। जैसे ही श्रीडूंगरगढ़ पहुंचकर उसे सीट मिली और उसने अपनी जेब संभाली, तो उसके होश उड़ गए—जेब में रखे 50 हजार रुपए गायब थे।

बजरंग राम ने तुरंत बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ शुरू की, लेकिन किसी के पास कोई जानकारी नहीं मिली। उसका अंदेशा है कि ठुकरियासर और श्रीडूंगरगढ़ के बीच किसी जेबतराश ने भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी ही सफाई से उसकी जेब से पैसे पार कर दिए।

घटना के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि ICU में भर्ती मरीज के इलाज के लिए तुरंत नगद राशि की जरूरत थी। पीड़ित ने मामले की सूचना देने की तैयारी शुरू कर दी है और पुलिस भी घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *