Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पड़ोसी बना दरिंदा, 15 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म…
Image

बीकानेर: पड़ोसी बना दरिंदा, 15 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले नाबालिग रोज़ की तरह शोच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और बाद में डराने-धमकाने की बात कहकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। भय के कारण पीड़िता ने घर पर किसी से कुछ नहीं कहा। समय बीतने के साथ बच्ची मानसिक रूप से टूटने लगी और आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती परिवार को सुनाई। परिजनों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *