Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कमरे में फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव…
Image

बीकानेर: कमरे में फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव…

Bikaner News Today

बीकानेर शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां राणीसर बास इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 13 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मामले में नुरानी मस्जिद के पास रहने वाले शिवरतन पुत्र केवलराम ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार, दोपहर के समय उसकी दोहिती उसके पास आई और बताया कि उसका बेटा देवानंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को हुक से उतारकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि देवानंद शराब पीने का आदी था, जिसके चलते वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *