Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ली युवक की जान…
Image

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ली युवक की जान…

Bikaner Accident News

बीकानेर के गंगानगर रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हुई है। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर निवासी सुमेरसिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसके भतीजे विजयसिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजयसिंह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *