Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बजरी खान धंसी, मंदिर और जनता क्लिनिक पर मंडराया खतरा…
Image

बीकानेर: बजरी खान धंसी, मंदिर और जनता क्लिनिक पर मंडराया खतरा…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा के उगमपुरा क्षेत्र में बजरी की एक खान धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में हनुमान मंदिर की चारदीवारी जमीन में समा गई, जबकि पास स्थित सरकारी जनता क्लिनिक का भवन भी खतरे की जद में आ गया है। घटना के बाद आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवारों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी बजरी खान धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं और दो बार गहरे गड्ढे बन चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। जमीन धंसने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से तत्काल निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा बजरी खनन पर रोक लगाने की मांग की।

नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मंदिर, जनता क्लिनिक और आसपास के रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि लापरवाही जारी रही तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *