🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर की तोलियासर भैरूजी गली स्थित जेके ट्रेडर्स में नाबालिग से काम करवाने का मामला सामने आया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने छापेमारी कर दुकान में काम कर रहे नाबालिग को मौके से दस्तयाब किया। कार्रवाई के आधार पर सवाई सिंह रतनु, पुलिस निरीक्षक द्वारा भगवान दास केसवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रार्थी के अनुसार, भगवान दास केसवानी अपनी दुकान जेके ट्रेडर्स में नाबालिग से श्रम करवा रहा था, जो बाल श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम ने नाबालिग को सुरक्षित बाहर निकालते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।















