⚪ New WhatsApp Fraud
एक बार फिर WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा साइबर खतरा सामने आया है। इस बार हैकर्स ने ऐसा तरीका अपनाया है, जिसमें बिना OTP और बिना किसी ऑथेंटिकेशन के ही WhatsApp अकाउंट हैक किया जा रहा है। इस नए साइबर अटैक को “भूतिया स्कैम” या “Ghost Pairing Scam” कहा जा रहा है, जो दिखने में पूरी तरह जेनुइन लगता है लेकिन बेहद खतरनाक है।
क्या है Ghost Pairing Scam?
साइबर सिक्योरिटी फर्म्स के अनुसार, इस स्कैम में हैकर्स यूजर के किसी भरोसेमंद कॉन्टैक्ट के नाम से WhatsApp मैसेज भेजते हैं। मैसेज में किसी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट का प्रिव्यू देखने के लिए लिंक दिया जाता है। जैसे ही यूजर उस प्रिव्यू लिंक पर क्लिक करता है, बैकएंड में एक फर्जी वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू हो जाता है और बिना यूजर को पता चले, हैकर के डिवाइस में WhatsApp लॉग-इन हो जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में ना OTP आता है और ना ही कोई सिक्योरिटी अलर्ट।
क्यों है यह स्कैम ज्यादा खतरनाक?
भरोसेमंद कॉन्टैक्ट के नाम से मैसेज
कोई OTP या चेतावनी नहीं
अकाउंट पूरी तरह हैकर के कंट्रोल में
चैट्स, मीडिया और निजी डेटा की चोरी
इसी वजह से साइबर एक्सपर्ट्स इसे अब तक का सबसे खतरनाक WhatsApp स्कैम मान रहे हैं।
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
- किसी भी प्रिव्यू लिंक पर क्लिक करने से पहले संबंधित कॉन्टैक्ट को कॉल करके पुष्टि करें
- अकाउंट वेरिफिकेशन का कोई भी अनजान प्रॉम्प्ट तुरंत रिजेक्ट करें
- WhatsApp में Two-Step Verification जरूर ऑन रखें
- संदिग्ध मैसेज को तुरंत डिलीट और रिपोर्ट करें
- साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी
- अगर आपको किसी परिचित के नाम से ऐसा मैसेज मिले, जिसमें प्रिव्यू देखने या वेरिफिकेशन की बात हो — तो एक सेकेंड भी रुकें और सतर्क हो जाएं। एक छोटी सी लापरवाही आपका पूरा WhatsApp अकाउंट हैक करवा सकती है।


















