Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर…
Image

बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर…

🔴 Bikaner Politics News

बीकानेर के गंगाशहर निवासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा गंगाशहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद गणेशमल जाजड़ा का आज सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दे, गणेश जाजड़ा भाजपा के एक समर्पित सिपाही के रूप में जाने जाते थे। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने लंबे समय तक पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। वे गंगाशहर मंडल के अध्यक्ष रह चुके थे और पूर्व में पार्षद के रूप में भी जनसेवा की अहम जिम्मेदारी निभा चुके थे। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *