Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: चलती बाइक पर बनाया आख़िरी वीडियो, धमकियों से परेशान युवक की पीबीएम में मौत…
Image

बीकानेर: चलती बाइक पर बनाया आख़िरी वीडियो, धमकियों से परेशान युवक की पीबीएम में मौत…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने वीडियो बनाकर आत्महत्या की मजबूरी बताते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। यह मामला क्षेत्र में सनसनी का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, खाजूवाला थाना क्षेत्र के 7 सियासर एसएसएम निवासी 35 वर्षीय मकबूल ने बाइक चलाते हुए एक वीडियो बनाया। वीडियो में मकबूल ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसे कानाराम नामक व्यक्ति द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। युवक ने आरोप लगाया कि उससे 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी और रकम नहीं देने पर उसे धमकियां दी जा रही थीं।

वीडियो में मकबूल भावुक होकर यह कहते हुए नजर आ रहा है कि
“कोई भी इंसान आत्महत्या नहीं करना चाहता, लेकिन जब मजबूरी हद पार कर जाती है तो इंसान क्या कर सकता है।” वीडियो बनाने के बाद मकबूल ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *