Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: एक साल बाद गिरफ्त में आया दुष्कर्म आरोपी, नाबालिग को भगाने का था मामला…
Image

बीकानेर: एक साल बाद गिरफ्त में आया दुष्कर्म आरोपी, नाबालिग को भगाने का था मामला…

🔴 Bikaner Crime News

दुष्कर्म और नाबालिग को भगा ले जाने के एक साल पुराने सनसनीखेज मामले में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीकानेर जिले के गजनेर थाना पुलिस ने थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2024 को परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, लेकिन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।लगातार प्रयासों के बाद 22 अप्रैल 2025 को पुलिस टीम ने नाबालिग को दस्तयाब किया। नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले में सख्त धाराएं जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

आखिरकार गजनेर पुलिस ने श्रीगंगानगर निवासी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *