Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर के मोमासर में धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा, पुलिस जांच जारी…
Image

बीकानेर के मोमासर में धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा, पुलिस जांच जारी…

🟡 Bikaner religious conversion news

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर गांव में आज क्रिसमस के दिन धर्मांतरण को लेकर बड़ा हंगामा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय चार गाड़ियों में सवार होकर कुछ संदिग्ध लोग गांव पहुंचे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ की।

ग्रामीणों को गतिविधियां संदिग्ध लगने पर इन लोगों को गांव के शिव मंदिर परिसर में रुकवाया गया, जहां काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस दौरान गांव में भारी भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा बढ़ता चला गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और हालात को नियंत्रण में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग धर्म परिवर्तन से जुड़े हुए हैं और बहला-फुसलाकर ईसाईकरण करने की कोशिश की जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, क्रिसमस के अवसर पर बाहर से लोगों के आने की पहले से ही आशंका थी, जिसको लेकर ग्रामीण सतर्क थे। इसी सतर्कता के चलते आज इन लोगों को रोका गया। फिलहाल पुलिस द्वारा सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *