Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रोड पर कहर बनकर आई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: रोड पर कहर बनकर आई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के छतरगढ़ से घड़साना की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों की खुशियों भरी रात अचानक मातम में बदल गई। श्याम वर्ण गौशाला के पास 5 एमएलडी क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घड़साना अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अरबाज (22) और मोहम्मद अली (22) को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक अकबर अली (26) की हालत बेहद नाजुक होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया, मगर दुर्भाग्यवश उसने भी रास्ते में लाखूसर के पास दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर घड़साना पुलिस थाना में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक छतरगढ़ निवासी थे। एक साथ तीन नौजवानों की असमय मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में हर आंख नम है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *