Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति-जेठ-जेठानी पर केस दर्ज…
Image

बीकानेर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति-जेठ-जेठानी पर केस दर्ज…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका को उसके पति, जेठ और जेठानी द्वारा लंबे समय से तंग-परेशान किया जा रहा था। 29 दिसंबर की सुबह करीब 8:45 बजे महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना उसकी सहेली ने परिजनों को फोन पर दी। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस सक्रिय हुई। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंजू, सुनील और संजय कोचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *