Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: चलते ट्रक में अचानक थम गई सांसें, ड्राइवर की मौके पर मौत…
Image

बीकानेर: चलते ट्रक में अचानक थम गई सांसें, ड्राइवर की मौके पर मौत…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रक में ही चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतमाला परियोजना की पुलिया के पास घटी।

जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर की रात करीब 8 बजे पंजाब के अमृतसर निवासी गुरपाल सिंह ट्रक लेकर पंजाब से राजस्थान की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक रोही नौरंगदेसर क्षेत्र में भारतमाला पुलिया के नीचे पहुंचा, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। ट्रक चलाते समय ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *