Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: न्यू ईयर से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक नशा करते 4 युवक गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: न्यू ईयर से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक नशा करते 4 युवक गिरफ्तार…

🔴 Bikaner Crime News

नव वर्ष से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोखा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के निर्देशन में सोमवार रात शहर के प्रमुख इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नवली गेट और अंबेडकर सर्किल क्षेत्र से नशे की हालत में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मेनसर निवासी हडमान सिंह और विक्रम सिंह, बीकानेर के राणी बाजार निवासी उदगार मण्डल तथा नोखा निवासी गुप्ताराम शामिल हैं। सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए पाए गए, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मेनसर निवासी हडमान सिंह और विक्रम सिंह, बीकानेर के राणी बाजार निवासी उदगार मण्डल तथा नोखा निवासी गुप्ताराम शामिल हैं। सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए पाए गए, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। 31 दिसंबर और नव वर्ष समारोहों को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों सहित वर्दी व सादा वेश में टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार गश्त कर रही हैं।

सीआई भारद्वाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *