Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: एमडी-गांजा-डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: एमडी-गांजा-डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कोलायत थाना पुलिस ने नववर्ष के पहले ही दिन नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की शाम को गहलोत टी स्टॉल, झझू तिराहे के पास पुलिस टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई शाम करीब 4:15 बजे से 7:15 बजे के बीच अंजाम दी गई। पुलिस ने मौके से 6.39 ग्राम एमडी, 2 किलो 250 ग्राम गांजा और 5 किलो 900 ग्राम डोडा बरामद किया।

यह ऑपरेशन एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन और सीओ कोलायत संग्राम सिंह के सुपरविजन में चलाया गया। थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने डीएसटी से मिली पुख्ता सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने वार्ड नंबर 10 निवासी बाबू उर्फ गणपत गहलोत और शिवरतन पुत्र बुलाकीराम गहलोत को मौके से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *