⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नवपदस्थापित एसएचओ कश्यप सिंह ने पदभार संभालने के महज 12 घंटे के भीतर ही तस्करों के नेटवर्क पर करारा वार किया है।
पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एसएचओ कश्यप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बिग्गाबास क्षेत्र में दशहरा मैदान मार्ग पर दबिश दी। इस दौरान करीब 10 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग गांजे की तस्करी में किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाबूलाल रेगर, संदीप रेगर और बाबूलाल रेगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये आंकी जा रही है।















