Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में गैंगवार जैसा हमला, हथियारों से लैस युवकों ने घर पर बोला धावा…
Image

बीकानेर में गैंगवार जैसा हमला, हथियारों से लैस युवकों ने घर पर बोला धावा…

⚫ Bikaner Crime News

बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बड़ी कर्बला के पास 30 दिसंबर की रात करीब 2 बजे एकराय होकर आए युवकों ने एक घर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पीड़िता महिला ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी कर्बला निवासी हमीदा बानो पत्नी अमजद अली ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 29 दिसंबर को आरोपी फड़ बाजार में उसके पति के ठेले पर आए थे और गंभीर वारदात की धमकी देकर गए थे। इसके अगले ही दिन रात को आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर पर आ धमके। पीड़िता के अनुसार समीर उर्फ शेरू के हाथ में गंडासा, माजिद के हाथ में तलवार, जबकि कार्तिक उर्फ पारले और इरफान के पास लोहे के पाइप थे। आरोपियों ने सबसे पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और फिर बीयर की बोतलें घर पर फेंकनी शुरू कर दीं।

हमले के दौरान आरोपियों ने जमकर गाली-गलौज की और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर जब महिला अपनी बेटी के साथ छत पर गई, तो फेंकी गई बीयर बोतल का कांच उसकी बेटी के सिर पर जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और सिर से खून बहने लगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर कोटगेट थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रेवंतराम को सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *