Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…
Image

बीकानेर: 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

⚫ Bikaner News Today

बीकानेर जिले के बज्जू तहसील क्षेत्र के माणकासर चक 8 DOBB से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी जगमालराम पुत्र नेनूराम भार्गव ने पुलिस को दी मर्ग रिपोर्ट में बताया कि उसके 50 वर्षीय भाई श्रवण कुमार पुत्र जगमालराम ने अपनी ढाणी के सामने खेजड़ी के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *