Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: विश्वास में लेकर युवक से सोने के आभूषण हड़पे…
Image

बीकानेर: विश्वास में लेकर युवक से सोने के आभूषण हड़पे…

⚫ Bikaner Crime News

बीकानेर के जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से सोने के आभूषणों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुदर्शना नगर निवासी एक युवक ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी यश नैय्यर पुत्र जितेन्द्र नैय्यर, निवासी सुदर्शना नगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी जितेन्द्र नैय्यर ने कपटपूर्वक व बेईमानी की नीयत से उसके सोने के टॉप्स और सोने का कड़ा अपने पास रख लिए। परिवादी का आरोप है कि आरोपी ने विश्वास में लेकर उक्त आभूषण हड़प लिए और बाद में लौटाने से साफ इनकार कर दिया।

शिकायत मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण नेहरा को सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *