⚫ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेत में काम के दौरान एक महिला की जान चली गई। यह घटना छीला कश्मीर गांव की है। जहां ट्रैक्टर से मूंगफली की सफाई करते समय महिला की चुन्नी मशीन में फंस गई।
मृतका के बेटे वीरेन्द्र द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे उसकी मां सावित्री देवी खेत में ट्रैक्टर व मशीन की सहायता से मूंगफली की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी चुन्नी ट्रैक्टर की घूमती सापट में आ गई, जिससे वह गले में कस गई। हादसा इतना तेज था कि महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।















