Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: उदय क्लब की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश…
Image

बीकानेर: उदय क्लब की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश…

⚫ Bikaner News Today

प्रोग्रेस फुटबॉल क्लब गजनेर के संयोजन में आयोजित बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में उदय क्लब की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

सेमीफाइनल मुकाबले में उदय क्लब और गजनेर की बालिका टीम आमने-सामने रही। मुकाबले के पहले हाफ में गजनेर टीम की खिलाड़ी शांति ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में उदय क्लब की साक्षी ने बेहतरीन जवाबी हमला करते हुए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।इसके बाद मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जहां उदय क्लब की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गजनेर टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टाईब्रेकर में उदय क्लब की ओर से पूर्वी, रवीना और दीक्षा ने सटीक गोल किए।

मैच के दौरान उदय क्लब की अनिशा बिश्नोई, वंदना, मोनिका, राधिका, उर्मिला बिश्नोई, आनंदी, किरण, रेणु और रिया जोशी ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।फाइनल में पहुंचने पर उदय क्लब की टीम को क्लब सचिव शंकर बोहरा, NIS कोच नारायण बिस्सा, पंडित महेंद्र व्यास, शिव शंकर जागा सहित सभी सीनियर खिलाड़ियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


1 Comments Text
  • slotgpt_imkt says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Try your luck and win big in [url=https://slotgpt.casino/]slotgpt casino[/url]! This variety caters to all types of players, from beginners to seasoned gamblers.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *