Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • श्रीराम मंदिर परिसर में नमाज की कोशिश, तीन कश्मीरी युवक-युवती हिरासत में…
Image

श्रीराम मंदिर परिसर में नमाज की कोशिश, तीन कश्मीरी युवक-युवती हिरासत में…

⚫ Ram Mandir News

श्रीराम जन्मभूमि परिसर की अभेद्य मानी जा रही सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कड़ी निगरानी के बावजूद तीन कश्मीरी युवक-युवती परिसर के भीतर प्रवेश करने में सफल हो गए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों संदिग्ध गेट D1 से मंदिर परिसर में दाखिल हुए। परिसर में प्रवेश करते ही एक युवक सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया, जिसे देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को रोक लिया और हिरासत में ले लिया। तीनों की गतिविधियां शुरुआत से ही संदिग्ध लग रही थीं। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को कश्मीर निवासी बताया। हिरासत में लिए गए एक युवक की पहचान अबू अहमद शेख, निवासी शोपियां (कश्मीर) के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद युवती का नाम सोफिया बताया जा रहा है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि जब सुरक्षाकर्मियों ने तीनों को रोका तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *