🟠 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कालु थाना क्षेत्र से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां होटल में खाना खाकर सोए व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मामला तावणियां होटल का है, जहां 10 जनवरी की रात करीब 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच यह घटना हुई।
जानकारी के अनुसार आड़सर बास, श्रीडूंगरगढ़ निवासी सोरभ पुत्र लक्ष्मणराम ने कालु पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता लक्ष्मणराम रात को होटल में भोजन करने के बाद वहीं सो गए थे। सुबह जब उन्हें जगाने का प्रयास किया गया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। अचानक हुई इस मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।














