Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल जाती छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म…
Image

बीकानेर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल जाती छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म…

⚪ Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को कथित रूप से जबरन कार में डालकर ले जाया गया, जहां चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 6 जनवरी की है। पीड़िता रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल के पास एक कार में सवार हंसराज और उसका एक साथी वहां पहुंचे और छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों युवक छात्रा को कई घंटों तक कार में घुमाते रहे और इस दौरान उसे डराकर धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान पड़ोसी गांव के लोगों को संदिग्ध गतिविधि नजर आई, जिस पर उन्होंने कार को रुकवाया। ग्रामीणों ने छात्रा को सुरक्षित नीचे उतारा और तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले गए, जबकि आरोपी युवक वहां से फरार हो गए।

शिकायत मिलने के बाद नापासर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पूरे मामले की जांच गंगाशहर सर्किल ऑफिसर हिमांशु शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *