⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर रेंज में आईजी हेमंत कुमार शर्मा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। स्पेशल टीम के प्रभारी संदीप पूनियां की अगुवाई में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
ताजा कार्रवाई में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 817 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोधपुर निवासी किशन और भोपालगढ़ निवासी मांगीला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से अफीम की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में राकेश कुमार (हेड कांस्टेबल), संदीप कांस्टेबल और अरविन्द कांस्टेबल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।














