Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पशु चराने को लेकर विवाद, खेत में घुसकर मारपीट और कुत्ते से हमला…
Image

बीकानेर: पशु चराने को लेकर विवाद, खेत में घुसकर मारपीट और कुत्ते से हमला…

⚪ Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के सिंधु गांव की रोही में खेत में घुसकर मारपीट करने और कुत्ते से पशु को कटवाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 5 जनवरी की बताई जा रही है। इस संबंध में सिंधु गांव निवासी रामनिवास विश्नोई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

प्रार्थी के अनुसार उसने सिंधु गांव में पशु चराने के लिए एक खेत किराए पर लिया हुआ है। 5 जनवरी को सुनील, विक्रम, धनाराम सहित एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने अपने साथ लाए जर्मन नस्ल के कुत्ते से उसकी भैंस के बच्चे पर हमला करवाया, जिससे पशु घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने नोखा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *