Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: लाखों की मूंगफली लेकर फरार हुआ ट्रक चालक, गबन का मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: लाखों की मूंगफली लेकर फरार हुआ ट्रक चालक, गबन का मामला दर्ज…

⚪ Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की कृषि उपज के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। पूगल निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन चालक मोहम्मद कामिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह निशिका इंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट कंपनी, पूगल के प्रोपराइटर हैं और अनाज व कृषि उपज के परिवहन का कार्य करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को बज्जू अनाज मंडी स्थित सीएम इंटरप्राइजेज (दुकान संख्या A-19) से 277 कट्टे मूंगफली (कुल वजन लगभग 11 टन 24 किलो) जयपुर जिले की चोमूं अनाज मंडी भेजे जाने थे। 25 दिसंबर 2025 की शाम करीब 8:15 बजे आरोपी चालक मोहम्मद कामिल को मूंगफली से भरा वाहन सौंपकर रवाना किया गया। माल को 27 दिसंबर तक चोमूं पहुंचना था, लेकिन तय समय पर जब ट्रक मंडी नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना दी गई। इसके बाद परिवादी ने अपने स्तर पर वाहन और माल की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

25 दिसंबर 2025 की शाम करीब 8:15 बजे आरोपी चालक मोहम्मद कामिल को मूंगफली से भरा वाहन सौंपकर रवाना किया गया। माल को 27 दिसंबर तक चोमूं पहुंचना था, लेकिन तय समय पर जब ट्रक मंडी नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना दी गई। इसके बाद परिवादी ने अपने स्तर पर वाहन और माल की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *