Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में कुर्क शुदा जमीन से छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस…
Image

बीकानेर में कुर्क शुदा जमीन से छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से कुर्क शुदा जमीन से सरकारी बोर्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना गांव करमीसर की है, जहां खसरा नंबर 59 की विवादित भूमि पर लगाया गया कुर्की बोर्ड अज्ञात समय में चोरी कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार यह वारदात 1 जनवरी से 12 जनवरी के बीच की बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की ओर से प्रहलादराम, गंगाराम सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। परिवादी की शिकायत में बताया गया कि न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर लगाया गया आधिकारिक बोर्ड आरोपियों द्वारा हटाकर चोरी कर लिया गया, जिससे कानूनी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आरोपियों की भूमिका, घटना के समय व उद्देश्य को लेकर पूछताछ की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *