🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र से युवती के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी 60 वर्षीय व्यक्ति ने विशनाराम, शंकरलाल और प्रमाराम को नामजद करते हुए आरोप लगाए हैं।
घटना 15 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर थाप-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवती के गले में पहने सोने के पांच फूलड़े, कानों के दो झूमके और एक मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। परिवादी ने यह भी बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पांचू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।














