Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • साईंस पार्क के पास बड़ी कार्रवाई, अफीम व एमडी सहित युवक गिरफ्तार…
Image

साईंस पार्क के पास बड़ी कार्रवाई, अफीम व एमडी सहित युवक गिरफ्तार…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ एवं सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साईंस पार्क के पास रहने वाले 26 वर्षीय युवक रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 51.30 ग्राम अफीम और 5.27 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिसको लेकर गहन पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के साथ एसआई लक्ष्मण राठौड़ और कांस्टेबल हरफूल यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जेएनवीसी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था।


1 Comments Text
  • phcashlogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Just stumbled upon phcashlogin. Seems interesting. What are your thoughts? Dive in here: phcashlogin
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *