Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मकान की दूसरी मंज़िल से गिरकर गंभीर घायल…
Image

बीकानेर: मकान की दूसरी मंज़िल से गिरकर गंभीर घायल…

🇮🇳 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक नर्स मकान की दूसरी मंज़िल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब नर्स बालकनी की खिड़की से नीचे सड़क की ओर देख रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नर्स गिरने के बाद करीब एक मिनट तक सड़क पर तड़पती रही। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पड़ोसी ने इंसानियत दिखाते हुए बिना समय गंवाए उसे अपनी बाइक पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। हादसे में नर्स की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, गर्दन के नीचे करीब 20 फ्रैक्चर आए हैं। पसलियों के साथ-साथ दोनों हाथ, एक पैर और घुटने में भी गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद नर्स को बीकानेर के PBM अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

नोखा थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि घायल नर्स की पहचान पूजा वर्मा (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नागौर की रहने वाली हैं। वह नोखा शहर के जैन चौक से कटला जाने वाले मार्ग पर स्थित एक मकान की दूसरी मंज़िल पर किराए से रह रही थीं। पूजा वर्मा पिछले एक साल से नोखा जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हादसे को दुर्घटना माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


1 Comments Text
  • lucky365bet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Looking for a new one to try and I found lucky365bet. Has a ton of different things to do. And it works great on my phone. If you are looking for a spot that does it all check out lucky365bet. It can’t hurt!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *