Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पीबीएम अस्पताल में हंगामा, भाजपा नेताओं ने तोड़ा बंद गेट का ताला…
Image

पीबीएम अस्पताल में हंगामा, भाजपा नेताओं ने तोड़ा बंद गेट का ताला…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ आखिरकार बड़ा कदम उठाया गया। ‘हमारा पीबीएम–हमारा अभियान’ के तहत जागरूक नागरिकों और भाजपा नेताओं ने मिलकर अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के विरुद्ध सशक्त हस्तक्षेप किया। मर्दाना हॉस्पिटल के सामने स्थित केजुअल्टी क्षेत्र का मुख्य गेट, जो महीनों से बंद पड़ा था, उसे आमजन की सुविधा के लिए खोल दिया गया।

भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्य दत्त भाटी, जितेंद्र सिंह भाटी, प्रेम धांधल, हिमांशु गुप्ता और आदि के नेतृत्व में अभियान से जुड़े प्रतिनिधि लगातार इस गेट को खोलने की मांग कर रहे थे। प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, साथ ही समाधान के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया। बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः आज पुलिस प्रशासन और अस्पताल के चिकित्सकों की मौजूदगी में बंद पड़े गेट का ताला खोलकर रास्ता आम लोगों के लिए बहाल किया गया। यह मुख्य गेट केजुअल्टी के ठीक सामने स्थित होने के बावजूद बंद था, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस सेवाओं को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। गेट खुलने के बाद अस्पताल आने-जाने में सुगमता बढ़ी है और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।

अभियान से जुड़े लोगों ने इसे जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया और अस्पताल प्रशासन से भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की मांग की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा, पीबीएम अस्पताल जनता की जरूरत है और उसकी व्यवस्थाएं जनता के हित में ही संचालित होनी चाहिएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *