Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • PBM अस्पताल में 20 वर्षीय युवक को किया मृत घोषित, मौत के कारणों की जांच जारी…
Image

PBM अस्पताल में 20 वर्षीय युवक को किया मृत घोषित, मौत के कारणों की जांच जारी…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक पुत्र हरिराम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अशोक हाल ही में हैदराबाद से काम करके घर लौटा था। परिजनों ने बताया कि 1 फरवरी को उसे अचानक कान में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता हरिराम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *