🔴 BJP State Spokesperson Bhawani Paiwal
राजस्थान भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल का नियुक्ति के उपरांत प्रथम बार जयपुर से बीकानेर आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह स्वागत यात्रा बुधवार, 4 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। जिसमें जयपुर से बीकानेर तक अनेक प्रमुख कस्बों और शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं अभिनंदन किया जाएगा।
स्वागत यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
- सुबह 9:00 बजे – जयपुर शहर
- 10:30 बजे – रिंगस
- 11:30 बजे – सीकर
- 12:20 बजे – रतनगढ़
- दोपहर 1:00 बजे – कितासर
- 1:55 बजे – चार डेयरी
- 2:40 बजे – रुद्र पेट्रोल पंप, श्रीडूंगरगढ़
- 3:00 बजे – श्रीडूंगरगढ़ शहर
- 3:20 बजे – वेनिसर
- 3:30 बजे – लखासर
- 4:00 बजे – जोधासर
- 4:20 बजे – झंझेउ
- 4:40 बजे – मुसाईसर
- 5:00 बजे – सेरूणा
- 5:20 बजे – नौरंगदेसर
- 5:40 बजे – द ड्रीम रेस्ट्रो होटल
- 6:00 बजे – हल्दीराम प्याऊ
- 6:20 बजे – डूंगर कॉलेज, बीकानेर
- 6:50 बजे – बीकानेर भाजपा कार्यालय
- 7:15 से 7:30 बजे – समापन कार्यक्रम














