Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार सख्त होता जा रहा है। इसी कड़ी में नयाशहर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनियां के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए गणेश फील्ड, भाटों के बास, भुट्टों के बास क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आवेश खान पुत्र उस्मान अली, निवासी भुट्टों के बास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.93 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कविता पूनियां के साथ पुलिस टीम के सदस्य राकेश गोदारा, श्रवण सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राजाराम, रामकिशन और महेश कुमार शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *