Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • देर रात कांग्रेस नेता के करीबी रिश्तेदारों की गाड़ियों को बनाया निशाना…
Image

देर रात कांग्रेस नेता के करीबी रिश्तेदारों की गाड़ियों को बनाया निशाना…

🟠 Rajasthan Crime News

अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस नेता से जुड़े खड़ी कारों को निशाना बनाया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जांच शुरू कर दी। मामला गंगानगर शहर के मीरा चौक क्षेत्र में शनिवार देर रात का है।

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहन कांग्रेस नेता एवं राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रजा अब्बास नकवी के भाई और बहनोई के हैं। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक और व्यावसायिक हलचल तेज हो गई है। मामले की कड़ी नई धानमंडी स्थित सब्जी मंडी की एक दुकान से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब ढाई वर्ष पूर्व 3.30 करोड़ रुपये में दुकान खरीदने का एग्रीमेंट हुआ था। हालांकि भुगतान और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।

रजा अब्बास नकवी का आरोप है कि उन्होंने पूरी राशि चुका दी है, लेकिन दूसरी ओर से धोखाधड़ी करते हुए दुकान का दोबारा सौदा करने और कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *