🟠 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के नोखा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी ताहिर अजमेरी को दबोचा गया।
जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले एक ऑडी कार से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया गया था। उस समय पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान सामने आया कि इस तस्करी नेटवर्क का तार मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है। गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने ताहिर अजमेरी को मामले में नामजद किया और रविवार को विशेष टीम गठित कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।














