🟠 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर में 26 जनवरी के दिन एक युवक के साथ सामूहिक मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। घटना डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के पास की बताई जा रही है। इस संबंध में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सुभाषपुरा निवासी हिमांशु पुत्र अजय ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि जयसिंह, आसिफ, अरमान, आदिल, योगेश, हैप्पी और मोहम्मद मुगल सहित अन्य लोगों ने उसके साथ अभद्रता की। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने पहले जातिसूचक गालियां दीं और फिर उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने युवक के सिर पर कड़े से वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। वहीं एक अन्य व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर पीछा करने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














