Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • करंट लगने से 25 वर्षीय कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम…
Image

करंट लगने से 25 वर्षीय कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

⚫ Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) में कार्यरत एक युवा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुसाईंसर बड़ा स्थित जीएसएस की है, जो 20 फरवरी सुबह करीब 9 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुसाईंसर निवासी नत्थाराम पुत्र बालुराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा लिछमणराम जीएसएस में मजदूरी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।घटना के बाद तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई है।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *