Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • नहर किनारे महिला के कपड़े और सुसाइड नोट मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर आरोप…
Image

नहर किनारे महिला के कपड़े और सुसाइड नोट मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर आरोप…

⚪ Bikaner News Today

बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सतासर गांव में एक महिला के नहर में गिरने या कूदने की आशंका को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदिरा गांधी नहर के आरडी 605 के पास नहर किनारे महिला के कपड़े, चप्पल और एक कथित सुसाइड नोट मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राहगीरों ने नहर किनारे महिला की चप्पल और दुपट्टा पड़े देखे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कपड़े और अन्य सामान मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि महिला ने नहर में छलांग लगा दी हो, हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि महिला सामान छोड़कर कहीं और चली गई हो। सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में जांच शुरू की। साथ ही नहर में संभावित हादसे को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जो लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

घटनास्थल से पुलिस को एक कागज भी मिला है, जिसे प्रारंभिक तौर पर सुसाइड नोट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नोट में युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस इस कागज की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नोट वास्तव में उसी महिला का है या नहीं।पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं नहर में चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *