Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर से ट्रेन में बैठी विवाहिता रास्ते में हुई लापता, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट…
Image

बीकानेर से ट्रेन में बैठी विवाहिता रास्ते में हुई लापता, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। ससुराल से पीहर जाने के लिए निकली महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परेशान पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार परिवादी सौरभी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी सिया 27 फरवरी को अपने ससुराल से पीहर हल्दिया जाने के लिए निकली थी। वह बीकानेर से करीब तीन बजे अवध एक्सप्रेस में सवार होकर रवाना हुई थी। पति के अनुसार 28 फरवरी के बाद से ही पत्नी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। जब उसने ससुराल पक्ष से संपर्क किया तो वहां से भी जानकारी मिली कि उनकी बेटी घर नहीं पहुंची है। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका।

मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और महिला की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *