🟡 Team India Win T20 World Cup
भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया। बता दे न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 159 रन बनाए।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी फैंस भारतीय टीम की तारीफ कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने भी मैदान पर जीत का जश्न मनाते हुए ट्रॉफी उठाई और देश को गर्व का एक और मौका दिया।


















