🟡 Bikaner News Today
बीकानेर जिले में शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में सलुण्डिया निवासी एक युवक ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सलुण्डिया निवासी अमित पुत्र महावीर ने रिपोर्ट दी कि 7 मार्च की दोपहर को गांव में तेजाराम, अशोक, मुकेश और इमीचंद ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के साथ-साथ उसकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने नोखा पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।















